Padma Award 2026 – पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। 131 विभूतियों को इस साल सम्मानित किया जाएगा।
Padma Award 2026
5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा साल 2026 के लिए की गई है। इसमें कई बड़े नाम शामिल है।
एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है। इस सूची में केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायनम, पीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) शामिल है।
पद्म भूषण से 13 लोगों को सम्मानित किया गया है। इनमें अलका याग्निक, भगत सिंह कोश्यारी, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), शिबू सोरेन (मरणोपरांत) शामिल है।
पद्मश्री में 113 लोगों के नाम है जिनमे क्रिकेटर रोहित शर्मा, सतीश साहा(मरणोपरांत), पश्चिम बंगाल के अशोक कुमार हलदर, हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत), ज्योतिष देबनाथ, तरुण भट्टाचार्य के नाम शामिल है।
उल्लेखनीय है कि इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं।







