Advertisement

Akhilesh Yadav on SIR – एसआईआर लाया ही गया है बंगाल के लिए – सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव

कोलकाता

Akhilesh Yadav on SIR – समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

Advertisement

Akhilesh Yadav on SIR

सीएम की उपस्थिति में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और एसआईआर के खिलाफ तीखा हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के लिए SIR था या नही पता नहीं पर ये लाया गया है पश्चिम बंगाल के लिए।

अखिलेश ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि चुनाव आयोग जो ज्यादा से ज्यादा वोट कराने के लिए कैम्पेन करता है वो ही इस बार वोट काट रहा है।

अखिलेश ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति और जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी राजनीति का सहारा ले रही है। 

अखिलेश ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इन माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों में विकास दिखा रही है, जबकि हकीकत में युवा बेरोजगार हैं और महंगाई चरम पर है।

उन्होंने कहा जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली। भाजपा और उसकी सहयोगी संस्थाएं (जांच एजेंसियां) जितना दबाव बनाएंगी, हमारा संकल्प उतना ही मजबूत होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari