CM Mamata Banerjee in Delhi – दिल्ली के बंगभवन के बाहर दिल्ली पुलिस की अतिसक्रियता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं – दिल्ली में चल रही है ज़मींदारी

बंगाल दिल्ली

CM Mamata Banerjee in Delhi – राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में हैं। उनकी आज शाम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाक़ात होनी है।

CM Mamata Banerjee in Delhi

इससे पहले आज दिल्ली के बंगभवन के बाहर दिल्ली पुलिस की हलचल देखी गई। इसे लेकर सीएम ने दिल्ली पुलिस पर अतिसक्रियता का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “बंग भवन सुबह से ही सेंट्रल फोर्स और पुलिस से भर गया है। पुलिस घर में घुसकर तलाशी ले रही है। दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर सकती। उनके पास कोई अधिकार नहीं है।

सीएम ने कहा कि SIR में मृतकों के परिवार के लोग हमारे साथ आए हैं। वे इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने आए हैं।

सीएम ने कहा कि मैं होम मिनिस्टर से रिक्वेस्ट करती हूं कि इसे देखें। जब आप बंगाल आते हैं, तो रेड कार्पेट बिछें होते हैं और जब हम दिल्ली आते हैं, तो हमें ब्लैक कार्पेट?

ममता बनर्जी ने कहा, ‘दिल्ली में ज़मींदारी चल रही है, गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल से आए हमारे लोगों पर ज़ुल्म हो रहा है। वे घर-घर जाकर पता लगा रहे हैं कि कौन आया है!

Share from here