Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 रविवार | 15 फरवरी 2026
Todays News
कोलकाता/बंगाल
- कटवा 2 नंबर स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में रविवार सुबह लगी आग। कोई हताहत नही।
- ‘बांग्लार युवा साथी’ स्कीम के लिए फॉर्म बांटने का काम आज से शुरू। हर जिले में लगाए गए कैंप।
- दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र का झूलता शव मिला।
- शहर में स्पेशल ऑपरेशन में गुजरात के 6 ‘पॉकेटमार’ गिरफ्तार।
राष्ट्रीय
- मुंबई मेट्रो पिलर हादसे में 5 करोड़ का जुर्माना, इंजीनियर सस्पेंड।
- डोडा में पुलिस ने जैश के आतंकी सैफुल्लाह के लगाए पोस्टर।
- उज्जैन में भक्तों का सैलाब, महाशिवरात्रि की खास तैयारी।
- दिल्ली के बवाना में एनकाउंटर, संदिग्ध के पैर में लगी गोली।
अंतरराष्ट्रीय
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से की मुलाकात।
- सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ518 को धमकी भरा मेल, RGIA हाई अलर्ट पर।
खेल
- T20 वर्ल्ड कप में आज इंडिया-पाकिस्तान का मैच। श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा मुकाबला।
- रणजी ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल आज से।बंगाल का मुकाबला जम्मू-कश्मीर से होगा।
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी आज मैदान में।पहला T20 मैच आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।
अन्य विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – सनलाइट न्यूज
