Bishnu Prasad Sharma – बिष्णु प्रसाद शर्मा ने आज मंत्री शशि पांजा और ब्रात्य बसु की उपस्थिति में तृणमूल जॉइन कर ली है।
Bishnu Prasad Sharma
बिष्णु प्रसाद शर्मा ने भाजपा की टिकट से कर्सियांग से चुनाव जीत था। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वे जनगण के वोट का अनादर नही करना चाहते थे इसलिए चुनाव आने तक का इंतजार किया।
शर्मा ने कहा कि भाजपा में वे कुंठा लेकर बैठे थे। वहां धर्म की राजनीति होती है जबकि उनकी नजर में सिर्फ एक ही धर्म है वो है मानवता।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोरखा जाती के लिए कुछ नही किया और ना करेगी। केंद्र सरकार तो राज्य के उन्नयन के पैसे भी नहीं देती है।
उन्होंने कहा कि यह साफ है कि पूरे देश मे अगर कोई है जो विकास कार्य और भाजपा से लड़ सकता है तो वो है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
