Advertisement

Raghunathganj – घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर फायरिंग, प्राथमिक शिक्षक गिरफ्तार

बंगाल

Raghunathganj – पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज थाना अंतर्गत बनीपुर इलाके में एक घटना सामने आई है।

Advertisement

Raghunathganj

घर के बाहर खेल रहे बच्चों के एक समूह पर कथित तौर पर एयरगन से गोली चलाने के आरोप में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार शिक्षक की पहचान समीर कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो उमरपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं।

आरोप है कि समीर मंडल के घर के सामने खाली मैदान में कुछ बच्चे रोजाना फुटबॉल खेलते। खेल के दौरान अक्सर गेंद उनके घर के अंदर चली जाती थी, जिससे वे काफी नाराज थे।

शिक्षक ने बच्चों को वहां खेलने से मना भी किया था, लेकिन बच्चे वहीं खेलते थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि बच्चों को मैदान में खेलता देख समीर मंडल अपना आपा खो बैठे और उन्होंने बच्चों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

इस घटना में एक बच्चे के हाथ में गोली लग गई। घायल बच्चे को तुरंत जंगीपुर उपमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

 घायल बच्चे के पिता विश्वजीत साहा ने बताया, “रोजाना की तरह 10-12 बच्चे मैदान में खेल रहे थे। खेलते समय गेंद समीर मंडल के दरवाजे पर जा लगी।

तभी उन्होंने अपने ‘एयर गन’ से 4-5 राउंड फायरिंग कर दी। बच्चे जान बचाकर भागने लगे, लेकिन मेरे बेटे के हाथ में गोली लग गई।

सूचना मिलते ही रघुनाथगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी शिक्षक को उसके घर से हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक बंदूक भी बरामद की है। शुरुआती जाँच में पुलिस का अनुमान है कि यह एक आधुनिक एयरगन हो सकती है, हालांकि इसकी विस्तृत जाँच की जा रही है।

आरोपी शिक्षक का ने गिरफ्तारी के बाद अपना बचाव करते हुए कहा, “मैंने केवल बच्चों को डराने के उद्देश्य से गोली चलाई थी। मुझे अंदाजा नहीं था कि वह किसी को लग जाएगी।”

इस घटना के बाद बनीपुर इलाके में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari