breaking news

Shootout in Kolkata – कोलकाता में चली गोली, एक घायल

कोलकाता

Shootout in Kolkata – कोलकाता में सोमवार देर रात गोली चलने की घटना घटी है। बेनियापुकुर थाना इलाके के तिलजला रोड पर घटना हुई।

Shootout in Kolkata

इसमें 23 साल के मोहम्मद नियाज उर्फ ​​राजा नाम का युवक घायल हो गया। नियाज का एक स्थानीय युवक से झगड़ा हुआ था। इसके बाद देर रात गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि नियाज के पैर में गोली लगी है। उसे SSKM अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम को नियाज का एक युवक से झगड़ा हुआ था।

इलाके के लोगों के दखल से मामला जैसे-तैसे सुलझा लिया गया था। लेकिन रात में कुछ लोग नियाज के घर के सामने आए और उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो राउंड गोलियां चलाई गई।

Share from here