Advertisement

Maa Flyover – मा फ्लाईओवर पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल

कोलकाता

Maa Flyover –  मां फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा।

Advertisement

Maa Flyover

इस दुर्घटना में ट्रक में सवार तीन जवानों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रक साइंस सिटी से पार्क सर्कस की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस और ट्रैफिक विभाग मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari