Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 बृहस्पतिवार | 12 मार्च 2026
Todays News
कोलकाता/बंगाल
- रसोई गैस और कमर्शियल गैस की चिंताओं के बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज करेंगी इमरजेंसी मीटिंग।
- रवींद्र नारायण रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर के तौर पर संभालेंगे पदभार। शपथ ग्रहण समारोह आज 11:30 बजे लोक भवन में।
- चुनाव आयोग की आज बैठक। SIR में पेंडिंग और विचाराधीन मामलों पर होगी चर्चा। शाम को कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल भी करेंगे मीटिंग।
- कूच बिहार – पारिवारिक समस्या के कारण पत्नी पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाने का आरोप पति पर। पत्नी की मौत, पति अस्पताल में।
राष्ट्रीय
- दिल्ली: उत्तम नगर में भीषण आग; 23 दमकल मौके पर, 400 झुग्गियां जलकर राख।
- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर रात जानलेवा हमले का प्रयास, बाल-बाल बचे, गिरफ्तार आरोपी बोला, “20 साल से उन्हें मारना चाहता था।”
- BJP चुनाव समिति आज केरल और बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने और मंज़ूरी देने के लिए करेगी बैठक।
- कतर में फंसे 500 से ज़्यादा भारतीय नई दिल्ली और दूसरी जगहों के लिए रवाना – भारतीय दूतावास।
- सूचना मंत्रालय ने टेलीग्राम को पाइरेटेड कंटेंट हटाने का नोटिस जारी किया।
अंतरराष्ट्रीय
- ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए रखी तीन शर्तें – तेहरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता देना; मुआवज़े का भुगतान; भविष्य में होने वाले किसी भी हमले के खिलाफ ज़रूरी अंतरराष्ट्रीय गारंटी।
- हमने होर्मुज में माइन बिछाने वाले ईरान के 54 जहाज नष्ट किए- ट्रंप
Todays News – अन्य विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – सनलाइट न्यूज
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें – जॉइन ग्रुप
