Government briefs on LPG supply – देश में एलपीजी सिलेंडर की स्थिति को लेकर आज सरकार ने एक प्रेस कांफ्रेंस की।
Government briefs on LPG supply
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि हम अपनी LPG का लगभग 60% इंपोर्ट करते हैं और इसका ज़्यादातर, लगभग 90% होर्मुज स्ट्रेट से आता है।
यह एक मुश्किल स्थिति है, लेकिन सरकार घरेलू कंज्यूमर्स को सप्लाई पक्का करने की पूरी कोशिश कर रही है।
सुजाता शर्मा ने कहा कि सप्लाई है, सिलेंडर हैं पर पैनिक बुकिंग से बचें। बताया गया कि देश में एक लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट है, 25 हजार डिस्ट्रीब्यूटर्स है और कहीं पर भी ड्राई आउट की खबर नहीं मिली है।
कुछ दिनों में पैनिक बुकिंग देखने को मिली है इससे बचने की जरुरत है। बताया गया कि डेली 50 लाख सिलेंडर की सप्लाई हो रही है।
कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने कहा कि फ़िलहाल हॉस्पिटल और शिक्षण संस्थान प्राथमिकता में हैं। कुछ और कमर्शियल सिलेंडर रिलीज किए जाएंगे इसमें राज्य सरकार की भूमिका अहम रहेगी।
उन्होंने आगे कहा – राज्य सरकारों से बेनिफिशियरी की लिस्ट पहचानने की रिक्वेस्ट की गई है ताकि सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी प्रायोरिटी बेसिस पर की जा सके”
Government briefs on LPG supply – सुजाता शर्मा ने कहा, “घरेलू मार्केट में LPG सप्लाई डिमांड और सप्लाई दोनों के मैनेजमेंट पर निर्भर करती है। सरकार सभी फ्रंट पर एक्शन ले रही है।
जहां तक सप्लाई की बात है, हम कोशिश कर रहे हैं और हम अपने LPG का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, जहाँ भी इंपोर्ट मुमकिन है, वह भी एक्टिवली हो रहा है।
