West Bengal Election TMC List – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
West Bengal Election TMC List
इस सूची में 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। अनिक थापा की पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के लिए तृणमूल ने तीन सीटें छोड़ी हैं।
भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं। उत्तर कोलकाता के जोड़ासांको से विजय उपाध्याय, श्यामपुकुर से शशि पांजा, चौरंगी से नयना बंदोपाध्याय, इंटाली से संदीपन साहा,
काशीपुर बेलगछिया से अतीन घोष , बेलेघाटा से कुणाल घोष, मानिकतल्ला से श्रेया पांडे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
