breaking news

West Bengal – चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 5 जिलों के बदले गए डीआईजी

बंगाल

West Bengal – बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

West Bengal

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने राज्य के 5 महत्वपूर्ण रेंजों के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, राठौर अमितकुमार भारत को रायगंज रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, अजीत सिंह यादव को मुर्शिदाबाद, श्रीहरि पांडेय को वर्धमान रेंज और कंकर प्रसाद बारुई को प्रेसिडेंसी रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अंजलि सिंह को जलपाईगुड़ी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी और उनकी जॉइनिंग रिपोर्ट 19 मार्च सुबह 11 बजे तक आयोग के पास जमा करनी होगी।

Share from here