breaking news

Garia – ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला की हत्या, युवक का भी शव बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Garia – गरिया के महामायातल्ला के तेतुलतल्ला में हत्या का मामला सामने आया है। इलाके के रूपबानी फैशन नामक ब्यूटी पार्लर में घटना घटी।

Garia

बताया जा रहा है कि एक युवक पार्लर में अचानक घुसा और महिला पर हमला बोल दिया। रक्ताक्त अवस्था मे महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि युवक का भी शव उस पार्लर से बरामद हुआ है। ये अबतक साफ नही है कि युवक की मौत कैसे हुई है।

महिला ने जवाबी हमला किया या युवक ने महिला को मारने के बाद खुद की भी जान ले ली। ये साफ नही हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान अबतक सामने नही आई है। घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

Share from here