mamata banerjee

Mamata Banerjee – सीएम ने कहा आयोग निष्पक्ष नहीं, सभी पार्टियों को एक होने का…

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Mamata Banerjee – सीएम ममता बनर्जी उत्तर बंगाल जाने से पहले पत्रकारों के सामने अपनी बात रखी।

Mamata Banerjee

इस दौरान उन्होंने आयोग पर हमला बोला और कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नही है। उन्होंने दिखाया कि आयोग के लेटर हेड पर भाजपा की स्टाम्प कैसे आई?

सीएम ने कहा कि इससे समझ आ रहा है कि आयोग किसके लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्यों आधी रात में तालिका जारी की गई।

सीएम ने प्रश्न किया कि सूची जारी करने में क्यों इतनी देर हो रही है। वोटर अब भी डरे हुए हैं कि उनका नाम है या नही सूची में।

सीएम ने कहा कि 73 रिटर्निंग ऑफिसर को बदली किया गया। उन्होंने नंदीग्राम के बीडीओ को भवानीपुर में बैठाया जाने का जिक्र किया।

सीएम ने कहा कि सभी पार्टियों को आयोग के खिलाफ एक होना चाहिए। कौन वाम – डान है इसे भूलकर एक हों।

सीएम ने आगे साफ किया वे किसी से सहयोग नही मांग रहीं हैं वे सिर्फ आयोग की निष्पक्षता और लोगों के लिए एक होने का आह्वान कर रहीं है।

Share from here