West Bengal Election – बंगाल चुनाव प्रचार में आज सुपर संडे है। पीएम मोदी, सीएम ममता बनर्जी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
West Bengal Election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में तीन बड़ी चुनावी रैलियां की थीं। इन कार्यक्रमों के बाद शनिवार शाम को उन्होंने सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा में एक भव्य रोड शो किया।
उधर तृणमूल सुप्रीमों ममता बनर्जी भी अपने चुनावी अभियान को तेज़ करते हुए एकाधिक सभा करेंगी। तृणमूल सुप्रीमो ममता तीन चुनावी रैलियाँ करने वाली हैं।
उनके कार्यक्रम में बांकुड़ा ज़िले के चाटना और ओंडा में दो जनसभाएँ शामिल हैं। इसके अलावा, वह दुर्गापुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एक अहम बैठक भी करेंगी।
दूसरी ओर, तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक दो जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। वह मोयना और केशवपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
आज याेगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व मेदिनीपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी कई और जनसभाओं का भी कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
