Weather Update – कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में अगले पाँच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
Weather Update
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से दक्षिण बंगाल के लगभग सभी ज़िलों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक दक्षिण बंगाल के सभी ज़िलों में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक, दक्षिण बंगाल के ज़िलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
जहाँ एक ओर दक्षिण बंगाल में गर्मी बढ़ने वाली है, वहीं उत्तर बंगाल के लिए बारिश का पूर्वानुमान बना हुआ है।
उत्तर बंगाल में रविवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी ज़िलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
