amit shah

Amit Shah – बंगाल में पहले चरण में 110 से ज्यादा सीटें जीतेंगे – अमित शाह

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Amit Shah – पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद आज सुबह गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस की।

Amit Shah

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद आंतरिक आकलन और मूल्यांकन के आधार पर भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत रही हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा के आंतरिक आकलन के अनुसार, पार्टी 110 से अधिक सीटें हासिल करने की स्थिति में है।

अमित शाह ने कहा कि दीदी की विदाई अब तय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, इससे पहले राज्य में वोटिंग कभी भी इतनी बेखौफ नहीं रही।

पहले, हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को डर के मारे तृणमूल के झंडे थामकर वोट डालने पर मजबूर होना पड़ता था। वह दबा हुआ गुस्सा अब बाहर आ गया है।

बंगाल में सत्ता-विरोधी लहर इस समय पूरे राज्य में बहुत तेज़ी से फैल रही है। लंबे समय बाद, घरों की महिलाएं बिना किसी डर और बिना किसी रुकावट के अपना वोट डाल पाई हैं।

इसी वजह से, इस बार वोटिंग इतनी ज़्यादा हुई है। इन सभी बातों का विश्लेषण करने के बाद ही हम सीटों की इस अनुमानित संख्या पर पहुँचे हैं।

Share from here