AAP – राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने के साथ दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में विलय का भी एलान कर दिया है।
AAP
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट लोगों के हाथ में है। इसलिए मैं आप से दूर और जनता के बीच जा रहा हूं।
राघव चड्ढा ने कहा, आज हम बीजेपी में अपने आप को विलय करते हैं। राज्यसभा के दो-तिहाई राज्यसभा के सांसद बीजेपी के साथ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प में बिना रुके हुए अब साथ देंगे।
राघव ने कहा, मैंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को दूर कर लिया क्योंकि हमारे पास दो ऑप्शन थे या तो राजनीति छोड़ दें या अपना अलग रास्ता बनाएं।
उन्होंने कहा, जिस आम आदमी पार्टी को खून-पसीने से सींचा, अपनी जवानी के 15 साल दिए, वो आज पूरी तरह अपने उद्देश्य से भटक चुकी है।
उन्होंने बताया कि जो सांसद उनके साथ है वो हैं – अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह।
चड्ढा ने कहा, “संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।”
अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने फिर पंजाब के साथ धोखा किया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसे पंजाब के साथ गद्दारी करार दिया।
