Nitin Nabin – राघव चड्ढा ने आज आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में विलय का एलान किया था।
Nitin Nabin
उनके ऐलान के कुछ समय बाद ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।
मुलाकात की तस्वीर के साथ नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा – आज पार्टी मुख्यालय में राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
नितिन नबीन ने आगे लिखा – साथ ही, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता को विकसित भारत 20247 के लक्ष्य की दिशा में पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में काम करने के लिए शुभकामनाएं।
