Chorebagan – चोरबागान के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।
Chorebagan
आज SIT की टीम के 6 सदस्य पंडाल में पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ समय वहां बिताने के बाद जांच अधिकारी वहां से निकल गए।
एसआईटी सदस्यों के निकलने के कुछ देर बाद ही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुँची है। वहां विभिन्न पहुलुओं की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम के सदस्य घटनास्थल की मैपिंग के लिए 3डी स्कैनर लेकर पहुँचे हैं।
उल्लेखनीय है कि घटना के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोजकों और अन्य लोगों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।
Share from here
