breaking news

Delhi Airport – दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, आग लगने से 6 घायल

दिल्ली

Delhi Airport – दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 में टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई।

Delhi Airport

पायलट की सूझबूझ से टेकऑफ रोक दिया गया, जिससे यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी।

रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया के दौरान विमान के एक इंजन में खराबी आई और उसमें आग लग गई। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रद्द कर दिया और आपातकालीन निकासी करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Share from here