PM Modi – आज पीएम मोदी का रोड शो, बि के पॉल…

कोलकाता

PM Modi – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के प्रचार के लिए आज सुपर संडे है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य के दौरे पर हैं। आज दोपहर वह बनगांव में अपनी पहली जनसभा करेंगे।

यह जनसभा ठाकुरनगर में आयोजित की गई है, जिसका समय दोपहर में 1 बजे निर्धारित किया गया है।

वहाँ सभा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी हुगली के लिए रवाना होंगे। उनकी दूसरी जनसभा आरामबाग के हरिपाल क्षेत्र में 3 बजे होगी।

इसके तुरंत बाद पीएम मोदी कोलकाता पहुँचेंगे, जहाँ उनका एक रोड शो करने का कार्यक्रम है। वे बिके पॉल से खन्ना सिनेमा तक रोड शो करेंगे।

दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दो जनसभाएँ निर्धारित हैं। पहली तेहट्टा में, जहाँ से वह जनसभा करने के लिए रानाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र जाएँगे। बाद में शाम को, वह बारासात में एक रोड शो करेंगे।

Share from here