Bengal Election – आज यानी सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।
Bengal Election
इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम ममता बनर्जी, अमित शाह, अभिषेक बनर्जी सुवेंदु अधिकारी सहित कई नेताओं के कई कार्यक्रम तय हैं।
पीएम मोदी उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। सीएम ममता का भी आज भवानीपुर में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम हैं।
अमित शाह बेहाला पुलिस स्टेशन से लेकर एक रोड शो करेंगे। इसके बाद, उनका हुगली के चंदननगर में एक और रोड शो करने का कार्यक्रम है।
अभिषेक बनर्जी का भी आज रानाघाट, हुगली, आरामबाग और महेशतला में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम तय हैं।
शुभेंदु अधिकारी का भवानीपुर के वार्ड नंबर 71 में शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने का कार्यक्रम है।
इसके बाद, वे हाजरा क्रॉसिंग से लेकर एक्साइड क्रॉसिंग तक एक रैली का नेतृत्व भी करेंगे। इनके अलावा कई नेताओं की सभाएं हैं।
