Election Result

West Bengal Election – बारासात में ईवीएम खराब की शिकायत, लगी लंबी कतार

बंगाल

West Bengal Election – वोट शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद भी 119 बारासात विधानसभा क्षेत्र के एक पार्ट पर मतदान शुरू नही हुआ है।

West Bengal Election

पार्ट नंबर 99 जो नॉलेज होम स्कूल में स्थित है से सुबह से ही खराब EVM के बारे में शिकायतें मिल रही हैं।

लोग सुबह से ही कतारों में खड़े हैं। इसके अलावा, यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि मतदान प्रक्रिया शुरू होने में कितना समय लग सकता है।

समस्या को ठीक करने के लिए टेक्नीशियन मौके पर पहुंच गए हैं। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, मतदान अभी भी शुरू नहीं हुआ है।

Share from here