Advertisement

Bengal Election – सांसद और अभिनेता देव ने किया सपरिवार मतदान

कोलकाता

Bengal Election – तृणमूल कांग्रेस के सांसद दीपक अधिकारी (देव) ने आज अपने परिवार के साथ मतदान किया।

Advertisement

Bengal Election

हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

देव दोपहर के समय अपने माता, पिता और बहन के साथ पोलिंग बूथ पर पहुँचे। उन्होंने कतार में लगकर वोट डाला।

जैसे ही देव मतदान केंद्र के भीतर दाखिल हुए, वहां मौजूद मतदाताओं और प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह देखा गया।

‘रासबिहारी’ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस केंद्र पर देव की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari