LPG Price Hike – महीने की पहली तारीख को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है।
LPG Price Hike
1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ गई है जिसके बाद सिलेंडर की कीमत 3 हजार के पार हो गई है।
इसके साथ ही 5 किलो वाले सिलेंडर पर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
दिल्ली में आज से सिलेंडर की कीमत में 993 की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का हो गया है।
कोलकाता में सबसे ज्यादा 994 का उछाल आया है। अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा।
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपए बढ़ गया है। जिसके बाद कीमत 3,024 हो गई है। पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है।
