Advertisement

Jabalpur – जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटक क्रूज पलटने से अबतक 9 की मौत, रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश

Jabalpur – मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई।

Advertisement

Jabalpur

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज हवाओं के कारण पानी में जोरदार लहरें उठने लगीं, जिससे क्रूज पर सवार कई लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और क्रू सदस्यों से क्रूज को वापस किनारे पर ले जाने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि हालांकि, क्रू सदस्य इन आवाजों को सुन नहीं पाए और क्रूज बहते हुए आगे निकल गया और फिर पलट गया। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari