Extremely Severe Alert – आज सुबह अचानक तेज आवाज के साथ कई लोगों के स्मार्टफोन बज उठे और मोबाईल स्क्रीन पर “इमरजेंसी सीवियर अलर्ट” लिखा दिखाई दिया।
Extremely Severe Alert
जिसके बाद कई यूजर्स घबरा गए। कुछ लोगों को लगा कि उनके फोन में कोई समस्या आ गई है, तो कुछ ने इसे स्कैम समझ लिया।
असल में यह भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA द्वारा भेजा गया एक आधिकारिक टेस्ट मैसेज है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नए वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की जांच कर रहा है। इसका मकसद आपदा या किसी आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है।
Emergency Alert – ऐसे में यदि आपका फोन भी जोर से अलर्ट के साथ बजता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे जा रहे इस मैसेज में साफ लिखा है, “भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र।
इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है यह एक परीक्षण संदेश है। इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान लोगों को समय रहते चेतावनी देना है।
जब भी बाढ़, भूकंप, सुनामी, चक्रवात या अन्य प्राकृतिक आपदा आएगी, तब यही तकनीक लाखों लोगों तक कुछ ही सेकंड में महत्वपूर्ण सूचना पहुंचाएगी।
फिलहाल जो अलर्ट भेजे जा रहे हैं, वे केवल परीक्षण का हिस्सा हैं। इसलिए अगर आपके फोन पर ऐसा कोई संदेश आए, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, इस पर आपको कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।
