Liluah – भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ नरसिंह जयंती महोत्सव

सामाजिक

सनलाइट, ​लिलुआ। Liluah के स्थानीय पुष्करणा ब्रह्म बगीचा में नरसिंह जयंती का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Liluah

लिलुआ के पुष्करणा परिवारों द्वारा आयोजित इस वार्षिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ​​

महोत्सव की शुरुआत शाम चार बजे हुई, जब हिरण्यकश्यप का रूप धरे नवयुवकों ने प्रतीकात्मक तांडव मचाते हुए भक्त प्रह्लाद को डराने का अभिनय किया।

इसके पश्चात, ब्रह्म तेजेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित खंभ को फाड़ते हुए भगवान नरसिंह का प्राकट्य हुआ। त्रिकाल संध्या के समय भगवान नरसिंह ने प्रतीकात्मक रूप से हिरण्यकश्यप का वध किया, जिसे देख उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।

पूरा ब्रह्म बगीचा ‘नरसिंह भगवान की जय’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ​इस भव्य आयोजन का संयोजन पी. शीतल हर्ष द्वारा किया गया।

मंचन में विभिन्न पात्रों के रूप में समाज के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। ​नरसिंह अवतार: राहुल पुरोहित (गोलू), ​हिरण्यकश्यप: फरसिया जोशी, अभिषेक आचार्य और युवराज पुरोहित,​राजा का वेश: प्रभाष हर्ष, ​प्रह्लाद वेश: नन्हे बालकों ने प्रह्लाद के रूप में सबका मन मोह लिया।

​धार्मिक अनुष्ठान के तहत मुख्य पूजन पंडित भुनेश श्रीमाली के सानिध्य में नरसिंह हर्ष द्वारा संपन्न कराया गया। ​

महोत्सव को सफल बनाने में उमेश व्यास, किशन कटारिया, किशन पुरोहित, सत्तू महाराज, ऋतिक आचार्य और प्रभु पुरोहित आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here