Advertisement

Jyeshtha Maas – देश और विश्व के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ मास

धर्म - कर्म

Jyeshtha Maas – ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होगा जो 31 मई तक है। इस दौरान पांच शनिवार और पांच रविवार रहेंगे।

Advertisement

Jyeshtha Maas

ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास के अनुसार 15 मई से सूर्य शनि के बीच दृष्टि संबंध होने से भारत के अनेक प्रदेशों में उपद्रव, सांप्रदायिक दंगे, हिंसक घटनाएं, अग्निकांड की घटनाओं के योग बन रहे हैं।

ज्योतिषचार्य व्यास के अनुसार इस दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल में वृहद स्तर पर परिवर्तन हो सकता है जिसके कारण भाजपा और सहयोगी दल में मतभेद सामने आ सकते हैं।

क्लिष्ट और पेचीदा रोग के कारण तकलीफ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 16 मई तक असम, बंगाल, मणिपुर आदि में उपद्रव, हिंसक और विस्फोटक घटना की आशंका बन रही है।

राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी रहेगा। 17 मई से 15 जून तक अधिक मास (ज्येष्ठ) है। इस अवधि में सभी शुभ मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। देव कार्य जैसे पूजा पाठ, कथा, अनुष्ठान आदि किए जा सकेंगे।

इस दौरान निर्यात घटेगा और आयात बढ़ेगा। इस समय में विश्व राजनीति में अशांति की स्थिति बनी रहेगी।

विश्व में हिंसक घटनाएं, भूकंप, तूफान,प्राकृतिक आपदा, आतंकी घटना आदि हो सकती हैं। विश्व में कई विरोधी देश के बीच शांति वार्ता के प्रयास किए जाएंगे लेकिन इसके भी बेनतीजा रहने का योग है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari