PM Modi on Election Result – बांग्लाय परिवर्तन होए गेछे – पीएम मोदी, बोले – भय नही लोकतंत्र जीता..

देश बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

PM Modi on Election Result – आज आए 5 राज्यों के विधानसभा पर पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से संबोधित किया।

PM Modi on Election Result

उन्होंने कहा कि आज का दिन एतिहासिक और अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी मिलती है वो खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं बीके चेहरे पर देख रहा हूँ।

पीएम ने कहा कि आज का दिन देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। पीएम ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबिन के पद संभालने के बाद पहले चुनाव में उनसे मिले मार्गदर्शन को बहुमूल्य बताया।

पीएम ने कहा कि पांच प्रदेशों की जनता ने बताया कि हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र नही जीता, संविधान भी जीता है।

पीएम ने कहा कि बिहार चुनाव नतीजों के दिन मैंने कहा था कि गंगा बिहार से होकर ही गंगासागर तक जाती है। आज कमल खिल गया है।

पीएम ने कहा कि आज श्याम प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को शांती मिल रही होगी जिन्होंने बंगाल को भारत हिस्सा बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

पीएम ने कहा कि आज बांग्लाय परिवर्तन होए गेच्छे। ये शाम भले ही ढल रही हो लेकिन बंगाल की धरा पर आज नया सूर्योदय हुआ है।

एक ऐसा सवेरा जिसका पीढ़ियों ने इंतजार किया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े सिर्फ सीटों की संख्या नही है।

इसने भय, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को उखाड़ फेंका है। पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना को हरी झंडी और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि इस बार देश ने एक नई खबर सुनी कि पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ । पहली बार ऐसा हुआ कि एक भी निर्दोष ने जान नही गंवाई।

पीएम ने कहा कि मेरा बंगाल के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि राजनीतिक हिंसा ने कितनी जिंदगियां बर्बाद की है।

आज जब भाजपा जीती है तो बदला नही बदलाव चाहिए। किसने किसको वोट दिया से ऊपर उठकर बंगाल के लिए काम करें।

Share from here