Advertisement

Bengal Election – ममता बनर्जी ने लगाया धांधली का आरोप, पुनर्मतगणना की मांग ठुकराने पर बिफरीं

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

Bengal Election – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले रुझानों और नतीजों के बीच तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

Bengal Election

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कई महत्वपूर्ण सीटों पर टीएमसी को “जबरन” हराया गया है और बार-बार मांग करने के बावजूद चुनाव आयोग ने पुनर्मतगणना की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने दावा किया कि उम्मीदवारों ने कई केंद्रों पर पुनर्मतगणना की मांग की थी, लेकिन चुनाव अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया।

उन्होंने कहा, हमें लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि प्रशासनिक मिलीभगत से हराया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर एक गेम प्लान तैयार किया था, जिसके तहत हमारे बढ़त वाले क्षेत्रों के नतीजे घोषित नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि हार नहीं मानेंगे, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे हम इस अन्याय के खिलाफ अदालत जाएंगे और सड़कों पर उतरेंगे।

आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और नियमों के तहत हो रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari