West Bengal – राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज यानी शनिवार को पद की शपथ ब्रिगेड मैदान में ली।
शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही घंटों के भीतर, सुवेंदु अधिकारी के लिए नए निजी सचिव और की नियुक्ति कर दी गई।
West bengal
आईएएस अधिकारी शांतनु बाला सुवेंदु अधिकारी के नए निजी सचिव बन गए हैं। शांतनु बाला दक्षिण 24 परगना जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर कार्यरत थे।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सुब्रत गुप्ता ने इससे पहले राज्य के विधानसभा चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया था।
राज्य में पिछले साल अक्टूबर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू हुई थी। उसी समय चुनाव आयोग ने सुब्रत को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
शांतनु बाला 2017 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने इससे पहले कूचबिहार और मुर्शिदाबाद जिलों में ADM के रूप में कार्य किया था।
