Chandni Chowk Fire – चांदनी चौक में लगी आग, मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां

कोलकाता

Chandni Chowk Fire – चांदनी चौक में मंगलवार शाम को एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया।

Chandni Chowk Fire

यह घटना शाम करीब 5 सवा 5 बजे हुई। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुँच गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार मदन स्ट्रीट स्थित मोबाइल शोरूम में शाम को अचानक अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया।

निवासियों ने आग बुझाने वाले यंत्रों (fire extinguishers) का इस्तेमाल करके आग बुझाने की कोशिश की; लेकिन धुआं लगातार बढ़ता गया।

इस घटना में संबंधित दुकान और आस-पास की कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग इस समय आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

Share from here