Supreme Court

SC upholds SIR – सुप्रीम कोर्ट का फैसला, SIR अवैध नहीं, देश में…

देश

SC upholds SIR – सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ ( SIR ) की चुनाव आयोग की प्रक्रिया को वैध करार दिया है।

SC upholds SIR

शीर्ष अदालत ने आज कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यता को आगे बढ़ाता है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि SIR प्रक्रिया न तो प्रतिनिधित्व अधिनियम और नियमों को प्रतिस्थापित करती है और न ही उन्हें दरकिनार करती है।

अदालत के अनुसार, यह प्रक्रिया धारा 21(3) के “सटीक वैधानिक दायरे” के भीतर रहते हुए अनुच्छेद 324 के संवैधानिक आदेश को प्रभावी बनाती है।

SC upholds SIR – इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आयोग ने अपने वैधानिक अधिकारों से आगे जाकर काम किया है।

कोर्ट का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से वोटर लिस्ट की शुद्धता सुनिश्चित हुई और निष्पक्ष चुनाव में मदद भी मिली। इस आदेश के बाद देश में एसआईआर कराने का रास्ता साफ हो गया है।

Share from here