breaking news

Anik Dutta – निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर…

कोलकाता

Anik Dutta – निर्देशक अनिक दत्ता का निधन हो गया है। अचानक उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

Anik Dutta

रिपोर्टों के अनुसार, वह हिंदुस्तान पार्क इलाके में अपने घर की छत से गिर गए थे। उन्हें तुरंत ढाकुरिया इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने बाद में निर्देशक की मृत्यु की पुष्टि कर दी।

निर्देशक के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। निधन के समय अनिक की उम्र लगभग 66 वर्ष थी।

बताया गया कि उनके घर की छत से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share from here