breaking news

Dilip Mondal – पुरी से गिरफ्तार हुए टीएमसी विधायक दिलीप मंडल

बंगाल

Dilip Mondal – तृणमूल कांग्रेस के फरार चल रहे विधायक दिलीप मंडल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dilip Mondal

विष्णुपुर से विद्यायक को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ओडिशा के पुरी के एक होटल से धर दबोचा।

एसटीएफ की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरी के प्रसिद्ध होटल में अचानक छापेमारी की।

इसी होटल के एक कमरे से बिष्णुपुर विधानसभा सीट से टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि बीते 14 मई को पुलिस की एक टीम उनके ठिकानों पर तलाशी (छापेमारी) के लिए पहुंची थी।

उस समय पुलिस को चकमा देकर बिष्णुपुर के यह तृणमूल विधायक मौके से फरार हो गए थे। तब से ही राज्य पुलिस की विभिन्न टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस अब कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें वापस पश्चिम बंगाल लाने की तैयारी कर रही है।

Share from here