Firhad hakim on kmc chaos

Firhad Hakim Resign – फिरहाद हकीम ने दिया मेयर पद से इस्तीफा

कोलकाता

Firhad Hakim Resign – कोलकाता पोर्ट से तृणमूल विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है।

Firhad Hakim Resign

हाल ही में कुणाल घोष ने जानकारी दी थी कि फिरहाद हकीम मेयर पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। इसके लिए ममता बनर्जी ने उन्हें अनुमति दे दी है।

फिरहाद हकीम ने ममता बनर्जी का धन्यवाद दिया और कहा कि 2018 में तब के मेयर ने इस्तीफा दिया तो सबकी सम्मति से मुझे ये जिम्मेदारी दी।

उन्होंने कहा कि कुर्सी का एक सम्मान है। अब लोगों के लिए काम नही कर पा रहा इसलिए कुर्सी का सम्मान रखते हुए इस्तीफा दे रहा हूँ।

उन्होंने कहा कि वे खुद को इस योग्य नही मानते थे पर उनपर भरोसा कर ये जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि आज वे मेयर पद से इस्तीफा दे रहें है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता नगर निगम ने कोरोना जैसे समय मे बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ट्रायल में भी उन्होंने स्वयं को आगे किया।

उन्होंने कहा कि आम्फान के समय मे भी निगम ने बहुत अच्छे से काम किया और लोगों के साथ रहा। इसके अलावा भी हर समस्या मे लोगों के पास रहे।

फिरहाद हकीम के मेयर पद से इस्तीफे की इच्छा प्रकाश के बाद बिधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share from here