Advertisement

Shibpur – शिबपुर में चली गोली, 2 गिरफ्तार

कोलकाता

Shibpur – हावड़ा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिचाली घाट इलाके में सोमवार की रात आपसी विवाद के चलते शूटआउट की घटना से पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया।

Advertisement

Shibpur

बताया गया कि दो लोगों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

शेख अब्दुल्ला और एक व्यक्ति ने मोहम्मद अरबाज को निशाना बनाकर सीधे गोली चला दी। हालांकि निशाना चूक गया और वो बाल-बाल बच गया।

गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक आग्नेयास्त्र भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवपुर के पीएम बस्ती के रहने वाले के रूप में हुई है।पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari