Digha Jagannath Temple – आज मंगलवार को पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे दूत के हिसाब से सन्देश लेकर आएं हैं।
Digha Jagannath Temple
उन्होंने कहा कि हम मंदिरों के निर्माण का स्वागत करते हैं, लेकिन इस दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर में धाम लिखा गया है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में केवल चार ‘धाम’ हैं; इनके अलावा कोई और नहीं है। इस मामले पर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।”
उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी एक चिट्ठी दी जिसमे मुख्यमंत्री ओडिशा ने अनुरोध किया है कि दीघा में बनाए गए जगन्नाथ मंदिर के नाम से ‘धाम’ शब्द हटा दिया जाए।
Digha Jagannath Temple – इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘धाम’ शब्द को हटा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “इस मुद्दे पर इस्कॉन मायापुर के साथ भी चर्चा की गई थी। हमने दस्तावेजों की जाँच की है। पिछली सरकार द्वारा दी गई मंजूरी में इसे ‘जगन्नाथ कल्चरल सेंटर’ कहा गया था; ‘धाम’ शब्द का उल्लेख नहीं था।
इसलिए, दीघा जगन्नाथ मंदिर परिसर से ‘धाम’ शब्द हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अनुष्ठान और पूजा-अर्चना स्थापित नियमों के अनुसार की जाएगी।”
उल्लेखनीय है कि दीघा में बने ‘जगन्नाथ मंदिर’ के समय भाजपा ने धाम कहे जाने पर इसका विरोध करते हुए तर्क दिया था कि केवल एक ही ‘धाम’ हो सकता है जो पुरी में हैं और दूसरा ‘धाम’ नहीं हो सकता। हालाँकि, ममता सरकार ने तब कोई कदम नहीं उठाया था।
