Weather Update – मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिये कुछ राहत की खबर दी है।
Weather Update
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
दोपहर 3:30 बजे से अगले दो-तीन घंटों के दौरान कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पूर्वी मेदिनीपुर में आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
इस दौरान हवा की रफ़्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद ज़िलों में भी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता का अधिकतम तापमान पूरे दिन 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
साथ ही यह भी कहा कि बारिश से तापमान में तुरंत गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।
