Advertisement
Abhishek Banerjee

Abhishek Banerjee – अभिषेक बनर्जी को आज शाम 6 बजे तक CID के सामने पेश होना होगा – हाईकोर्ट

कोलकाता

Abhishek Banerjee – तृणमूल कांग्रेस के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी को सिग्नेचर विवाद मामले में आज, गुरुवार शाम 6 बजे तक CID के सामने पेश होना होगा।

Advertisement

Abhishek Banerjee

फिलहाल उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा सकती। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को अभिषेक बनर्जी के रक्षाकवच मामले में ये निर्देश दिया।

अभिषेक बनर्जी ने रक्षाकवच की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया था और CID के नोटिस को खारिज करने की याचिका दायर की थी।

अभिषेक फिलहाल दिल्ली में हैं। उनका आज दोपहर दिल्ली से लौटने का कार्यक्रम है। दो हफ्ते बाद इस मामले की अगली सुनवाई में CID को जांच की प्रगति पर कोर्ट को एक रिपोर्ट देनी होगी।

साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर भविष्य में अभिषेक बनर्जी को दोबारा समन करना है तो 24 घंटे पहले नोटिस देना होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari