Advertisement

Abhishek Banerjee – सीआईडी के समन पर भवानी भवन पहुँचे अभिषेक बनर्जी

कोलकाता

Abhishek Banerjee – तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी आज रविवार को एक बार फिर राज्य CID मुख्यालय यानी भवानी भवन पहुंचे हैं।

Advertisement

Abhishek Banerjee

विधानसभा के एक प्रस्ताव में विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़े मामले में सीआईडी के अधिकारी उनसे लगातार दूसरी बार पूछताछ कर रहे हैं।

बीते गुरुवार (11 जून) को भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अभिषेक बनर्जी भवानी भवन पहुंचे थे, जहां केंद्रीय जांच अधिकारियों और वरिष्ठ सीआईडी अधिकारियों ने उनसे लगभग साढ़े पांच घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछली पूछताछ में अभिषेक बनर्जी के कई जवाबों से असंतुष्ट होने के कारण सीआईडी ने उन्हें 14 जून (रविवार) को प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ दोबारा पेश होने का समन जारी किया था।

आज की पूछताछ इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि सीआईडी ने इस मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को भी आज ही भवानी भवन तलब किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari