PM Modi Bengal Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर राज्य के दौरे पर हैं।
PM Modi Bengal Visit
वे हुगली जिले के तारकेश्वर में एक सभा को संबोधित करेंगे। जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़ा एक ऐतिहासिक महत्व का स्थल है।
इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।
रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में फैली ये पहलें बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, आजीविका में सुधार लाएंगी, किसानों के कल्याण को बढ़ाएंगी और राज्य भर में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगी।
प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के अंतर्गत, देशभर के 94 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
अकेले पश्चिम बंगाल में ही 45 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की जाएगी, जिससे राज्य में इस योजना के अंतर्गत कुल वितरण राशि 15,000 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
2019 में योजना के शुभारंभ के बाद से देशभर में कुल वितरण राशि 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
