Newtown – न्यूटाउन के मॉल में स्पा सेंटर में विवाद, जमकर हुई मारपीट, अनैतिक…

कोलकाता

Newtown – न्यूटाउन के डाउनटाउन मॉल के अंदर स्थित एक स्पा सेंटर में किसी विवाद को लेकर जमकर मरापीटी हुई है।

Newtown

आरोप है कि स्पा सेंटर के मालिक और कुछ ग्राहकों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त स्पा सेंटर में मसाज सर्विस की आड़ में लंबे समय से अनैतिक और अवैध गतिविधियां संचालित होने के आरोप लग रहे थे।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि इसी अनैतिक काम के संबंध में स्पा सेंटर के मालिक कलीमुद्दीन और कुछ ग्राहकों के बीच बहस शुरू हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मॉल के अंदर ही दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो कुछ ही पलों में लात-घूंसों और मारपीट में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टेक्नोसिटी थाने की पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँची।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को सामान्य किया और मॉल के भीतर शांति बहाल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में शामिल होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

पुलिस अब वायरल वीडियो घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share from here