Advertisement
CM Suvendu Adhikari on kmc construction

Taratala – तारातल्ला हादसे में अबतक 9 की मौत, सीएम ने किया 10 लाख के मुआवजे का ऐलान, बोले – किसीको बख्शा नही जाएगा

कोलकाता

Taratala – तारातला हादसे पर विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब तक मलबे से 29 लोगों को निकाला गया है।

Advertisement

Taratala

इनमें से नौ लोगों की मौत हो गई है। घायलों में से 15 की हालत स्थिर है; एक की हालत बेहद गंभीर है और चार की हालत गंभीर है।

सीएम ने कहा कि हादसे के 30 मिनट के भीतर ही बचाव कार्य शुरू हो गया था। मंत्री एवं अन्य अधिकारी सुबह तक मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में बोलते हुए तारातला हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “तारातला की घटना दुखद है। जान जाने की भरपाई किसी भी रकम से नहीं की जा सकती।

सरकार हर मृतक के परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक मदद देगी। सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और उनमें से हर एक को ₹1 लाख देगी।

उन्होंने कहा कि तारातला हादसे के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना पाप का नतीजा है।

पैसे के लालच में उन्होंने ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ को मौत का जाल बना दिया और इस राज्य को बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने लोहे के बीम काटने के लिए ज़रूरी उपकरण तक भी नहीं खरीदे थे।

सीएम ने कहा कि इस घटना में पूर्व मेयर का भी साइन है। किसी को भी बख्शा नही जाएगा, सभी प्लान का ऑडिट किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari