Asthlaxmi Parshuram Foundation – सनलाइट, कोलकाता। ब्राह्मण समाज की संस्था अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की ओर से कोलकाता में मेधावी छात्र – छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
Asthlaxmi Parshuram Foundation
12 जुलाई को हावड़ा के शिवपुर स्थित मंगलम माहेश्वरी भवन में एक समारोह का आयोजन किया जायेगा।
इसमें 10वीं और 12वीं के छात्रों को जो 85% से ज्यादा नम्बर लाए हैं उन्हें अलग अलग कैटेगरी में 11 हजार की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रप्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि पूर्वांचल के भामाशाह के रूप में प्रसिद्ध रतन शर्मा को अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन का संरक्षक बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था और अधिक सेवा कार्य करेगी।
शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है।
उन्होंने इस बात पर जोर देते है कहा कि हमारा भाव समाज को देने का है न कि समाज से लेने का। उन्होंने कहा कि संस्था गंगासागर में भी कई प्रकल्प लेकर आने वाली है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने गोसंरक्षण, गोसंवर्द्धन के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य मजबूत ब्राह्मण समाज का निर्माण करना, जिसके द्वारा भारत की सनातन संस्कृति को मजबूत करते हुए भारत को मजबूत किया जा सके।
संस्था के पश्चिम बंगाल संयोजक राकेश पारीक ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
संस्था के बंगाल के युवा इकाई के अध्यक्ष कमल किशोर पारीक ने कहा कि हम पूरे ब्राह्मण समाज को एक छत के नीचे लाना चाहते हैं।
पामुल जोशी, सुनील शर्मा ने शिक्षा के इस अभियान में सहभागिता करने और मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग की अपील की है।
Asthlaxmi Parshuram Foundation – संस्था ने कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी और गुवाहाटी में भी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
