Advertisement

Kolkata – श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को बनाया निशाना, इलाके में तनाव  

कोलकाता

Kolkata – उत्तर कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट इलाके में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।

Advertisement

Kolkata

इसके साथ ही, उनके पास में स्थित गोपाल मुखर्जी (गोपाल पाठा) की वेदी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।

इस मामले के संबंध में स्थानीय आर्महर्स्ट स्ट्रीट थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच तेज कर दी है।

अर्महर्स्ट स्ट्रीट थाना की पुलिस इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और इसके पीछे कौन है उसकी जांच कर रही है।

अप्रिय स्थिति से निपटने और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari