breaking news

Baruipur – नाबालिका से रेप और हत्या का आरोप, बारुईपुर में स्थिति तनावपूर्ण

बंगाल

Baruipur – दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर के आरोपों के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

Baruipur

स्थानीयों ने घटना का विरोध कर शव को ले जाने से रोक और टायर जलाया। कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की है।

हालात को काबू में करने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। खबरों के मुताबिक, 11 साल की लड़की शनिवार शाम 4 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह गायब हो गई।

परिवार वालों और पड़ोसियों ने हर मुमकिन जगह तलाशी ली, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह बारुईपुर में धपधापी-2 पंचायत के तहत सूर्यपुर हाट इलाके से उसका शव मिला।

परिवार का आरोप है कि लड़की का रेप किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई; उन्होंने इस अपराध के लिए चार स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया है।

रविवार सुबह से ही सूर्यपुर हाट इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share from here