Advertisement

Bulldozer Action – अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई; ठाकुरनगर रेलवे स्टेशन परिसर में चला बुलडोजर

बंगाल

Bulldozer Action – उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

Bulldozer Action

रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई 100 से अधिक दुकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा दी गई समय सीमा गत 16 जून को ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के कारण इस अभियान को 30 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

कोर्ट द्वारा दी गई वह मियाद पूरी होते ही रेलवे प्रशासन ने पुनः कार्रवाई शुरू की और ठाकुरनगर स्टेशन से सटे इलाके में बुलडोजर उतार दिया।

अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मौके पर राज्य पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कानूनी कदम उठाना बेहद जरूरी था, वहीं दूसरी ओर बरसों पुरानी दुकानें टूटने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी और हताशा साफ देखी गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari